मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रमुख महासचिव सपा नेता अंगद यादव के चाचा की सड़क दुर्घटना में मौत

बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के मधुबन मार्ग पर गुरुवार के के अपराहन लगभग साढ़े 3 बजे कुशहाभाड़ गांव के समीप सड़क पर पैदल जा रहे  65 वर्षीय वृद्ध की टैक्टर-ट्राली  ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे उनकी  घटना स्थल पर मौत हो गयी। सूचना मिलते  पुलिस मौके पर पहुँचकर वृद्ध के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुशहाभाड़ निवासी परशुराम यादव उर्फ साधू 65 वर्ष अपने घर पैदल सड़क पर जा रहे थे। इसी बीच पीछे से आ रही ट्रैक्टर- ट्राली  रौंदते हुए पार हो गयी। घटना के बाद टैक्टर चालक वाहन लेकर भाग निकला। आस पास के लोगो द्वारा आनन फानन में सीएचसी सीयर पहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *