दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के उपरांत आपसी विवाद करने वाले 9 युवकों को उभांव पुलिस ने शांतिभंग में जेल भेज दिया

बिल्थरारोड। मूर्ति विसर्जन के उपरांत बुधवार की रात्रि वापस लौटते समय युवकों द्वारा किये गए विवाद को लेकर उभांव पुलिस ने 9 लोगो को शांति भंग में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसकी जानकारी देते हुए उभांव इंस्पेक्टर डीके श्रीवास्तव ने बताया कि 25 अक्टूबर की रात्रि सरयू नदी तट पर दुर्गा जी की प्रतिमा विसर्जन के उपरांत कुछ लड़कों ने आपस मे मारपीट विवाद कर लिए इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँचकर मोहन गोंड़ निवासी चौकिया, कन्हैया रावत, रामबाबू मौर्य निवासी आवाया, किशन कुमार, सूरज कुमार, धर्मेंद्र कुमार, राज, सोनू, सन्नी राजभर निवासीगण धरहरा हल्दिरामपुर, थाना उभांव को गिरफ्तार कर भादवि की धारा 151, 107,116 के अंतर्गत न्यायालय भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *