डीएवी इन्टर कालेज के अध्यापक द्वारा सीता जी और देश की लड़कियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का ऑडियो वायरल

वायरल ऑडियो

बिल्थरारोड। स्थानीय नगर के डीएवी इन्टर कालेज के एक अध्यापक द्वारा दुर्गा जी, सीता जी और देश की लड़कियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का एक ऑडियो वायरल हो रहा है। जिसको लेकर लोगो मे आक्रोश व्याप्त है। इस अध्यापक पर सम्बंधित अधिकारी से करवाई की मांग किया है।आपत्तिजनक जनक टिप्पणी करने वाला अध्यापक डीएवी इन्टर कालेज का मोहन राम बताया जा रहा है। जो वायरल आडियो में कक्षा में बच्चों को सीता जी और इण्डिया की लड़कियों को भागने वाली कहा जा रहा है। जो बेहद शर्मनाक बात है। ऐसे में बलिया हिंदी न्यूज इस आडियो की पुष्टि नही करता है। जांच के बाद ही पता चलेगा। विद्यालय के प्रिंसिपल अमरनाथ मौर्य से इस सम्बंध में बात करने पर बताया कि टिप्पणी करने वाले अध्यापक के खिलाफ  जांच कर कारवाई करने हेतु पत्र भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *