सड़क दुर्घटना में वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद सिंह गम्भीर रूप से घायल

बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के नगरा- चौकिया सड़क मार्ग पर गुरुवार की शाम लगभग साढे 5 बजे अवाये गांव के समीप दो बाइको की टक्कर में वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें लोगो द्वारा इलाज के लिए सीएचसी सीयर पहुँचाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पलिया गांव निवासी भाजपा नेता प्रमोद सिंह अपनी बुलेट से कही जा रहे थे। इसी बीच पीछे से एक बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे प्रमोद सिंह बुलेट सहित सड़क पर दूर जा गिरे और गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाइक सवार मौके से भाग निकला।जिन्हें लोगो द्वारा आनन फानन में इलाज के लिए सीएचसी सीयर पहुँचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गम्भीर देख डॉक्टर ने रेफर कर दिया। जिनके आँख, चेहरे पर गम्भीर चोट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *