उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के बिना अनुमति के नहीं चलेंगे भट्ठा! नायब तहसीलदार दीपक सिंह

फ़ाइल फ़ोटो

बिलथरारोड, / उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुमति बिना कोई भी ईंट भट्ठे का संचालन नहीं होगा। इसे लेकर नायब तहसीलदार दीपक सिंह ने क्षेत्र के करीब 25 ईंट भट्ठा संचालकों को नोटिस थमा दिया गया। जिससे ईंट भट्ठा संचालकों में हड़कंप मच गया है। नायब तहसीलदार दीपक सिंह ने बताया कि पर्यावरण एवं प्रदूषण के लाइसेंस की जांच की जा रही है। शासन के निर्देश पर उ.प्र. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के लाइसेंस बिना कोई भी ईंट भट्ठा का संचालन अब नहीं है। तत्काल सभी ईंट भट्ठों को बंद करने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए प्रत्येक ईंट भट्ठे को नोटिस थमा दिया गया है। जबकि अधिकांश संचालक ईंट भट्ठा को जलाने की तैयारी में लगे थे। आपको बता दें कि ईंट भट्ठा को नवंबर माह से 15 जून तक संचालन की अनुमति होती है। इसके तहत अधिकांश ईंट भट्ठों को बरसात से पूर्व जलाने की तैयारी चल रही थी कि अचानक शासन के निर्देश पर मिले नोटिस ने सभी संचालकों के होश उड़ा दिए है।

नीलेश दीपु

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *