उभांव थाना क्षेत्र के पड़सरा नदौली ताजपुर में संत रविदास की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने का आरोप

बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के पड़सरा नदौली ताजपुर में बुधवार को पूजनोत्सव कार्यक्रम के दौरान संत रविदास की प्रतिमा को दूसरे समुदाय कुछ लोगो द्वारा क्षतिग्रस्त करने और गाली देने का आरोप कमेटी द्वारा लगाया गया है।  इसकी लिखित तहरीर  कमेटी के सदस्यों द्वारा उभांव थाने में दी गयी है। मामले को प्रकाश में आने के बाद उभांव पुलिस और 112 नम्बर पुलिस मौके पर पहुँचकर मामले को शांत कराया। इस दौरान भारी संख्या में महिलाएं और पुरूष इकट्ठा रहे। कमेटी द्वारा 5 लोगो के खिलाफ नामजद तहरीर दी गयी है। पुलिस इस घटना की छानबीन में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *