नगर के जननायक चन्द्रशेखर उद्यान में आगामी 17 अप्रैल को पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 चन्द्रशेखर जी की प्रतिमा का होगा अनावरण

बिल्थरारोड। स्थानीय नगर के जननायक चन्द्रशेखर उद्यान में आगामी 17 अप्रैल दिन गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 चन्द्रशेखर जी की प्रतिमा का अनावरण  प्रदेश के पूर्व मंत्री यशवंत सिंह व एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू के कर कमलों द्वारा किया जायेगा। इसकी जानकारी एमएलसी प्रतिनिधि रविशंकर सिंह पिक्कू ने दी। उन्होंने ने क्षेत्रवासियों से उक्त कार्यक्रम में भाग लेने की अपील किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *