सहायक अध्यापक के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर

बिल्थरारोड। शिक्षा क्षेत्र सीयर के अंतर्गत कंपोजित विद्यालय सरयां डिहूभगत में कार्यरत सहायक अध्याक अनिल कुमार गुप्ता 47 वर्ष का बुधवार शाम को असामयिक निधन की खबर मिलते ही शुभचिंतको और शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गयी। अनिल कुमार गुप्ता लंबे समय से बीमार चल रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले कुछ हफ्ते पहले तबीयत के कारण परिजनों द्वारा उन्हें मऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने स्थिति गम्भीर देख बीएचयू रेफर कर दिया। वहीं पर उनका इलाज चल रहा था इलाज के दौरान बुधवार शाम 6 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके निधन के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। खंड शिक्षा अधिकारी सीयर राकेश कुमार सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष अनिल सिंह, अजय कुमार त्रिपाठी, रमेश सिंह, कन्हैया गुप्ता, आशुतोष पाण्डेय, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक संघ के अध्यक्ष परशुराम यादव, मंत्री जितेंद्र वर्मा, देवेंद्र वर्मा सहित तमाम शिक्षकों ने उनके निधन पर शोक जताया और श्रद्धांजलि दी।
