छेड़खानी करना पड़ा महंगा उभाँव पुलिस ने भेजा जेल!

बिल्थरारोड। उभांव पुलिस ने एक डिग्री कालेज से पढ़कर बुधवार के अपराहन घर जा रही छात्रा के साथ छेड़खानी करने, कपड़ा फाड़ने के तहरीर के आधार पर तीन युवकों के खिलाफ भादवि की धारा 323 और 354 ख के तहत मुकदमा पंजीकृत कर तीनो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पीड़ित छात्रा के पिता के द्वारा उभांव थाने में दिये गए तहरीर के अनुसार युवती कालेज से पढ़कर घर जा रही थी इसी बीच तीन युवकों ने सोनाडीह हाहानाला के समीप छेड़खानी करने लगे। जिससे छात्रा साइकिल से गिर गयीं । इसके बाद उसे जबरजस्ती गन्ने के खेत में ले जाने लगे छात्रा ने शोर मचाया तो कुछ लोग आ गए और बाइक सहित तीनो युवकों को पकड़ लिया । सूचना के बाद पहुँची उभांव पुलिस ने तीनों युवकों गिरफ्तार कर सम्बंधित धाराओं में जेल भेज दिया।
