बिल्थरारोड ने निकलने वाले ऐतिहासिक महावीरी झण्डा जुलूस और बाराफात के मद्देनजर सीयर पुलिस चौकी में पीस कमेटी की बैठक

बिल्थरारोड। आगामी 26 सितम्बर को निकलने वाले महावीरी झण्डा जुलूस और 28 को बाराफात के मद्देनजर सीयर पुलिस चौकी पर शुक्रवार को पीस कमेटी की मीटिंग आयोजित की गई जिसमें नगर के मानस मन्दिर और यूनाइटेड क्लब महावीरी झण्डा समिति के अध्यक्ष और संभ्रांत लोगो ने भाग लिया। इस मौके पर तहसीलदार पंकज शाही ने कहा कि महावीरी झंडा जुलूस को आपसी सौहार्द और शांतिपूर्ण तरीके से निश्चित समय पर निकाले। नगर की साफ सफाई की कराने को कहा। मीटिंग में महावीरी झंडा समिति के पदाधिकारियो ने बिजली समस्या की बात उठाए जिस पर जेई हरिप्रकाश प्रजापति ने कहा कि जुलूस निकलने वाले रास्ते से बिजली के तार ऊपर करने के साथ ही जुलूस निकलने से लेकर समाप्ति तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी । सीओ रसड़ा मोहम्मद फहीम ने कहा कि डीजे की संख्या व साइज छोटा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जुलूस में चलने वाली गाड़ियों की संख्या का व्योरा देने के साथ दोनों समिति के अध्यक्ष अपने अपने 20- 20 वॉलेंटियर की सूची उपलब्ध कराने के लिए कहा। इंस्पेक्टर उभांव राजीव कुमार मिश्र ने कहा कि झंडा जुलूस के दौरान पुलिस की पैनी नजर रहेगी। अगर कोई व्यक्ति अराजकता फैलता है या नियम के विरुद्ध जाएगा तो उनके खिलाफ कठोर करवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए चाक चौबन्द व्यवस्था रहेगी। भारी संख्या में पुरुष व महिला कांस्टेबल तैनात रहेंगे। इस मौके पर इस्पेक्टर उभांव राजीव कुमार मिश्र ,यूनाइटेड क्लब महावीरी झंडा समिति के अध्यक्ष सन्नी जायसवाल, मानस मन्दिर महावीरी झंडा समिति के प्रबंधक अतुल मद्धेशिया, दुर्गा प्रसाद मधुलाला, पूर्व चेयरमैन अशोक मधुर, व्यापार मण्डल के अध्यक्ष प्रशान्त कुमार मन्टू, सभासद राममनोहर गाँधी, सभासद परवेज हमजा गुड्डू, सभासद मोहम्मद सद्दाम, दानिश आफताब, राजेश वर्मा, विनोद जायसवाल पप्पू, गुलाब जायसवाल , सोनू वर्मा, रामबाबू जायसवाल , बजरंगी , सोनू मद्धेशिया, आदित्य सिंह, गोलू, राजू, विनोद आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *