भाई -बहन का रिश्ता ऐसा है जहाँ सिर्फ सिर्फ प्रेम है, ना प्रतिस्पर्धा है , ना द्वेष है- राजेश सिंह दयाल

बिल्थरारोड। भाई – बहन के प्यार का त्योहार रक्षाबन्धन गुरुवार के सुबह को क्षेत्र में बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जहाँ एक तरफ बहनो ने भाई की कलाई पर राखी बांधकर रोरी का तिलक लगाकर और मुँह मीठा कराकर भाई के दीर्घायु की कामना की वही भाई ने बहन को उपहार देकर उसके सुख- दुख में हर समय साथ देने का बचन दिया। बहनों ने अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर भाई के लम्बे आयु की कामना की । रक्षाबंधन बंधन त्योहार पर लोकसभा सलेमपुर के प्रख्यात समाजसेवी राजेश सिंह दयाल ने दयाल फाउंडेशन द्वारा सिकंदरपुर में 2 से 3 सितंबर तक लगने वाले निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में व्यस्त होने के बावजूद भी दिल्ली पहुँचकर अपने बहन से राखी बधवाया। उन्होंने कहा की भाई बहन का रिश्ता ऐसा है जहाँ सिर्फ प्रेम है, ना कोई प्रतिस्पर्धा , ना कोई द्वेष, इस दुनिया मे भारत एक ऐसा देश है जहाँ एक बहन की शादी के लिए भाई कुंवारा रहता है। उन्होंने रक्षाबंधन त्योहार की सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के लोगो को बधाई दी। । त्योहार पर महिलाएं सरकार द्वारा चलाई गई निःशुल्क बस यात्रा करती हुई दिखी। साथ ग्रामीण क्षेत्रो में भी रक्षाबंधन का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। और लोगो ने लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *