बिल्थरारोड रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति में मनीष सोनी समेत राकेश बरनवाल व अमित सिंह नामित, नगर में खुशी की लहर!

बिल्थरारोड। उप महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर द्वारा रेलवे स्टेशन परामर्श दात्री समिति का नए सदस्यों नामित किए जाने के क्रम में नगर के वार्ड नम्बर 5 निवासी मनीष सोनी को बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति का सदस्य नामित किया गया है। मनीष सोनी को रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति का सदस्य बनाए जाने पर नगरवासियों में खुशी व्याप्त है।मनीष सोनी के मनोनयन पर पवन वर्मा, अजय पटेल, आरके मिश्रा, प्रदीप सोनी, पवन वर्मा, दुर्गेश जायसवाल, सर्वजीत वर्मा, दीपक शाह, धन्नू सोनी, विनोद शर्मा, मनोज गुप्ता प्यारे, जयशिव यादव , विशाल मद्धेशिया आदि ने फूलमालाओं के साथ स्वागत किया। अपने मनोनयन पर मनीष सोनी ने पूर्व सदस्य रेल एवं वित्त मंत्रालय पंडित सतीश मिश्र बाबा के सानिध्य में इस उपलब्धि को सराहनीय बताया। कहा कि रेलवे स्टेशन सम्बन्धी जो भी यात्रियों को कमियां होगी उसका उसे वाराणसी रेल मंडल से अवगत कराकर दूर करने का प्रयास करूंगा। वहीं नगर के वार्ड नम्बर 12 निवासी राकेश कुमार बरनवाल को बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन लोकल ट्रेड एंड इंडस्ट्री का सदस्य और भुवारी फरसाटार निवासी अमित कुमार सिंह को बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन हेड ऑफ लोकल एजुकेशनल इंस्टीट्यूट का सदस्य नामित किया गया है। साथ ही सिकंदरपुर निवासी हबीबुल्लाह को चेंबर आफ कॉमर्स का सदस्य नामित किया गया है।
