शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा सामान के सदस्य, कवि ,समाजसेवी अरशद हिंदुस्तानी ने वितरित किया कांपी और कलम !

बिल्थरा रोड /के ग्राम सभा तुर्तिपार के इंद्ररा नगर में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा समान के सदस्य कवि समाजसेवी अरशद हिन्दुस्तानी के नेतृत्व मे बच्चों मे कापी क़लम वितरण किया गया l और बच्चों के परिजनों से कहा की वो अपने पूर्व व वर्तमान सांसद व विधायक से अपने बच्चों के लिए एक समान शिक्षा व एक समान स्वास्थ्य मागें I बिना शिक्षा के किसी भी गरीब की तरक्की नहीं हो सकती है शिक्षा से ही हमारा देश और शक्तिशाली बनेगा l बच्चे कापी क़लम पाकर खुशी से उत्साहित हुए l इस अवसर पर सत्यदेव राजभर, ललन राजभर, सर्वेश , बलवनत राजभर सरफराज अहमद आदि उपस्थित रहे l
