बिल्थरारोड नगर पंचायत में तीन सभासद मनोनीत, स्वागत समारोह में दिखा उत्साह




बिल्थरारोड। नगरपालिका अधिनियम के अंतर्गत राज्यपाल द्वारा बिल्थरारोड नगर पंचायत में दो महिला समेत तीन सभासदों को नामित किया गया है। नामित होने का पत्र जारी होते ही मनोनीत सभासदों अमित जायसवाल, सीमा राजभर, सुशीला देवी सहित शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। मनोनीत सभासदों में दो सभासद सीमा राजभर और सुशीला भारती को नगर पंचायत कार्यालय पर आमंत्रित कर चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्त द्वारा भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह व अरुण तिवारी आदि की उपस्थिति में पुष्पाहार देकर और अंगवस्त्र देकर स्वागत और सम्मानित किया गया। वहीं नगर के वार्ड नम्बर 10 निवासी अमित जायसवाल के सभासद मनोनीत होने पर शुभचिंतकों और जायसवाल समाज द्वारा फूलमालाओं के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर मनोनीत सभासद अमित जायसवाल ने कहा कि जिस अपेक्षा के साथ मुझे यह जिम्मेदारी दी गई है। उसका बखूबी से निर्वहन करूंगा। स्वागत करने वालों में सभासद राममनोहर गांधी, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सतीश गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष पंकज मिश्र, प्रशांत कुमार जायसवाल, अनूप जायसवाल , रतन लाल जायसवाल, किशन आदि शामिल रहे। सभासद अमित जायसवाल ने मनोनीत होने के बाद बीजेपी पार्टी कार्यक्रम पहुंचकर जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा और जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन/ पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे का आशीर्वाद लिया मोमेंटो भेट किया।

