तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार और जनता से अवैध धन उगाही करने को लेकर विनोद यादव मानव ने एसडीएम को पत्रक दिया

बिल्थरारोड। मानव धर्म प्रसार समाज सेवी संस्था के जिला संयोजक विनोद यादव मानव ने स्थानीय तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार और जनता से अवैध धन वसूली करने को लेकर बृहस्पतिवार को उपजिलाधिकारी को पत्र देकर इसकी जांच कराकर आवश्यक करवाई करने की मांग किया है। उनके द्वारा दिये गए पत्र में आरोप लगाया गया है कि पूर्व किये गए शिकायत में स्थानीय प्रशासन द्वारा झूठी रिपोर्ट लगा दी जाती है। प्रार्थी द्वारा तहसीलदार के नाम पर तहसीलदार के पेशकार द्वारा घुस लेने का वीडियो वायरल किया गया था। जिससे उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया गया । जिसमें तहसीलदार को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि जिनके द्वारा मुझे धमकाया गया और पेशकार द्वारा घुस लेने के वीडियो को बेबुनियाद बताकर रिपोर्ट लगा दिया गया। शिकायतकर्ता विनोद यादव मानव ने उपजिलाधिकारी से इस प्रकरण की जांच कर आवश्यक करवाई करने की मांग किया है। जिससे तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार पर विराम लग सके।
