उभांव थाने परिसर में बुधवार को होली व शबे बरात के मद्देनजर शांति समिति की बैठक संपन्न
बिल्थरारोड/ के उभांव थाना पर बुधवार को होली व शब ए बारात के मद्देनजर एक शान्ति समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में उभांव एसएचओ राजीव कुमार मिश्र ने दो टूक शब्दों में कहा कि आगामी त्योहारों में कोई नई परम्परा की शुरुआत नहीं होगी। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारा के साथ त्योहार मनाने की अपील की।
आगामी त्योहारों के मद्देनजर उभांव थाना पर एक पीस कमेटी की बैठक आयोजित किया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए एसएचओ उभांव ने कहा अपने जिस मिजाज के लिए बेल्थरारोड जाना जाता है, होली व शब ए बारात पर भी उस मिजाज को कायम रखना है। कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल फोन करके मिले और अपनी समस्याओं को पुलिस को बताएं। इस दौरान व्यापारी नेता दुर्गा प्रसाद मधु ने कहा कि बेल्थरारोड में त्योहारों के दौरान यहां की गंगा जमुनी तहजीब नजर आती है। कहा कि यहां जहां मुस्लिम भाई हिन्दू भाइयों के साथ मिलकर होली मनाते हैं तो वहीं ईद पर हिन्दू भाई भी उनके यहां सेवई का आनंद लेते हैं। कहा कि अभी तक कभी ऐसा नहीं हुआ कि दोनों पक्षों ने किसी के त्योहार को लेकर कोई आपत्ति जताई हो। इस दौरान प्रबंधक जावेद अनवर ने बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखने की मांग की।प्रशांत कुमार मंटू, प्रवीण नारायण गुप्ता, राम मनोहर गांधी,अमित जायसवाल, आलोक गुप्ता, सन्नी जायसवाल,गुलाब उर्फ भोलू जायसवाल,फरहान असफाक, विनोद कुमार पप्पू, तौहिद अहमद लारी, जावेद अनवर, इमरान, इरशाद, सन्नी, फहद, इमाम सेराज अहमद, जमशेद, समीर मौर्या, सुनील टिंकू आदि मौजद रहे।


