जीआरपी पुलिस चौकी के भवन निर्माण के लिए चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त ने किया भूमि पूजन


बिल्थरारोड। रेलवे स्टेशन पर एक करकट के सेड में चल रही जीआरपी पुलिस चौकी के लिए बुधवार को भवन नव निर्माण के लिए चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त ने भूमि पूजन किया। भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन होने के साथ ही अब जीआरपी पुलिस चौकी के नए भवन की आस जग गयी है। बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन पर वर्षो से जीआरपी पुलिस चौकी एक छोटे से करकट के सेड में चलती थी। बारिश होने पर उसमे रहने वाले सिपाहियों को पानी टपकने के कारण दुष्वारियों का सामना करना पड़ता था। भूमिपूजन होने के साथ ही अब नए भवन निर्माण की आस तेज हो गयी है। इस मौके पर सभासद पिक्की वर्मा, राममनोहर गाँधी, जीआरपी चौकी प्रभारी सत्यनारायण यादव सहित कांस्टेबल मौजूद रहे।
