मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश महासचिव बने अंगद यादव

बिल्थरारोड। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश  यादव के अनुमति प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की संस्तुति पर क्षेत्र के कुशहा भाड़ निवासी अंगद यादव को मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड  का प्रदेश प्रमुख महासचिव बनाये जाने सपा कार्यकर्ताओं में खुशी व्याप्त है। सपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लादकर गर्म जोशी से स्वागत किया। अपने स्वागत से अभिभूत अंगद यादव ने कहा कि पार्टी द्वारा जो हमे जिम्मेदारी मिली है उसका बखूबी से निर्वहन करूंगा। और कार्यकर्ताओं के मान सम्मान को आंच आने नही दूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *