मुख्य समाधान दिवस में उमड़ा फरियादियों का हुजूम, अधिकारियों के सामने ही फरियादी ने कानूनगो पर लगाया गंभीर आरोप !



बिल्थरारोड। स्थानीय तहसील में शनिवार को मुख्य समाधान दिवस मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। समाधान दिवस में फरियादियों का हुजूम उमड़ पड़ा। समाधान दिवस में 84 मामले आए थे जिसमें 8 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज वी एसपी ओमवीर सिंह ने फरियादियों की फरियाद सुनी। सीडीओ/ प्रभारी जिलाधिकारी ओजस्वी राज ने मातहत अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि गुण दोष के आधार पर समस्याओं का निराकरण कराने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने कहा कि फरियादियों के समस्याओं के निस्तारण में शिथिलता बरतने वालो के खिलाफ करवाई की जाएगी। तहसील के सभागार में आयोजित समाधान दिवस में दिए गए शिकायती पत्र में सुभासपा के जिलाध्यक्ष आतिफ जमील ने नगर ईरिक्सा से लग रहे जाम को लेकर रूट डाइवर्जन करने का मांग किया। तुरतीपार गांव निवासी अशरफ पुत्र स्व0 जफर ने शिकायती पत्र दिया कि बीते 1 जनवरी को हमारे मुर्गी फार्म से 10 मुर्गियां चुरा लिया गया। जिसकी तहरीर नामजद देने के बाद भी उभांव इंस्पेक्टर द्वारा मुकदमा दर्ज नहीं किया गया उल्टे मुकदमा करने की धमकी दी गई। जिस पर एसपी ने उभांव इंस्पेक्टर को तुरन्त मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया। बरवा रत्ती पट्टी निवासी अशोक कुमार पुत्र राधेश्याम गुप्त ने कानूनगो मनोज सिंह पर फर्जी खेत कागज देने का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र दिया।वहीं अरविंद यादव ने पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह से शिकायत किया कि मेरे द्वारा होटलों में चल रहे अवैध गोरखधंधे का मुद्दा उठाने पर उभांव पुलिस द्वारा मेरे ऊपर फर्जी एससी- एसटी का मुकदमा किया गया और सीओ रसड़ा आलोक गुप्ता द्वारा गलत रिपोर्ट लगाया गया है।मामले को संज्ञान में लेते हुए एसपी ने तुरंत सीओ को पुनः जांच करने का निर्देश दिया। वहीं हल्दीरामपुर में किए गए पट्टे के कब्जे को लेकर सीडीओ ने तुरंत निर्माण कार्य रोकने का निर्देश दिया।समाधान दिवस में सबसे ज्यादा मामले थाना व राजस्व के छाए रहे इसके अलावे आपूर्ति, पुलिस, विकलांग, विधवा, वृद्धा पेंशन के न मिलने आदि सम्बन्धित अनेक आवेदन प्रस्तुत किये गये। इस मौके पर उपजिलाधिकारी शरद चौधरी, क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक गुप्ता , सीएमओ डॉ विजय कुमार यादव, उप कृषि निदेशक इन्द्राज सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी सुनील चौबे, डा. ओमप्रकाश मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, खंड विकास अधिकारी सीयर फैसल आलम आदि अधिकारी मौजूद रहे।
