सीयर ब्लाक के रछौली ग्रामसभा के ग्राम प्रधान विवेकानंद मिश्र का हृदयगति रुकने से निधन, शुभचिंतकों में शोक की लहर

बिल्थरारोड। विकास खण्ड सीयर के रछौली ग्रामसभा के तेज तर्रार ग्राम प्रधान विवेकानंद मिश्र 42 वर्ष का सोमवार को हृदयगति रुकने से असामयिक निधन हो गया। इसकी खबर मिलते ही परिजनों सहित ग्रामीणों व शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गयी।परिजनों के अनुसार सोमवार के अपराहन लगभग 12 बजे अचानक सीने में दर्द के साथ तबियत खराब हो गयी । जिन्हें चार पहिया वाहन से इलाज के लिए सीएचसी सीयर लेकर जा रहे थे कि तेलमा चट्टी पर निधन हो गया। निधन की खबर मिलते ही ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गयी। एडीओ पंचायत सीयर मनोज कुमार सिंह का कहना है कि ग्रामप्रधान विवेकानंद मिश्र बहुत ही मृदुभाषी व सरल स्वभाव के थे। उनके असामयिक निधन से हम लोगो ने एक तेज तर्रार ग्राम प्रधान खो दिया। वे गांव के विकास के लिए हर समय लगे रहते थे। निधन पर उनकी पत्नी सबिता, दोनों लड़के स्वतंत्र मिश्र 12 वर्ष और शिवा 10 वर्ष तथा परिजनों का रोते रोते बुरा हाल है। निधन की खबर मिलते ही प्रधान संघ के अध्यक्ष रामभवन यादव, ग्राम प्रधान देवेंद्र यादव, रामकेशर यादव, रमाशंकर यादव अखिलेश्वर पाण्डेय, सुनील पाण्डेय, सचिव अमित, आनन्द आदि ने उनके घर पहुँचकर परिजनों को ढांढस बंधाया। उनका अंतिम संस्कार तुर्तीपार स्थित सरयू नदी के तट पर शाम को किया जायेगा।
