ग्रामसभा बिठुआ में मदरसा से डीह बाबा के स्थान तक जाने वाले रास्ते का रंगीन इंटरलॉकिंग कार्य शुरू

बिल्थरारोड। क्षेत्र के बिठुआ गांव में मदरसा से लेकर डीह बाबा के स्थान तक जाने वाले रास्ते का निर्माण कार्य ग्राम प्रधान रेखा गांधी के पहल पर ग्रामीणों से सहयोग से शुक्रवार को रंगीन इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य शुरू हो गया। इस रास्ते का निर्माण कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी व्याप्त है। रास्ते के खराब होने से चलते पूजन अर्चन करने के लिए मदरसा से डीह बाबा के स्थान तक जाने में महिलाओं को भारी दुश्वारियों का सामना करना पड़ता था। ग्राम प्रधान रेखा और उनके प्रतिनिधि राममनोहर गांधी की सार्थक प्रयास से मदरसा से लेकर डीह बाबा के स्थान को जाने वाली सड़क का रंगीन इंटरलॉकिंग का कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी है। ग्रामप्रधान का कहना कि जनता के मंशा के अनुरूप गांव का चंहुमुखी विकास होगा।
