बेल्थरारोड डिपो में संविदा चालक पद की बम्पर भर्ती

बिल्थरारोड। स्थानीय बस डिपो में संविदा पर बस चालको की बम्पर भर्ती निकली हुई है। इसकी जानकारी देते हुए सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया है। इसकी योग्यता कम से कम 8 पास होना चाहिये। साथ ही हैवी चालक लाइसेंस 2 वर्ष पुराना होना चाहिए। और स्वास्थ्य परीक्षण में वर्णान्धता और विकलांगता नही होना चाहिए। आगामी शुक्रवार से आवेदन लिए जायेगे।
