ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से ट्रैक्टर मालिक चालक त्रिलोकी पाल 42 वर्ष की ट्रैक्टर के नीचे दब जाने से मौके पर ही मौत हो गई

बिल्थरारोड। भीमपुरा थाना क्षेत्र के पंचमा गांव में सोमवार की सुबह 7:00 बजे ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से ट्रैक्टर मालिक चालक त्रिलोकी पाल 42 वर्ष की ट्रैक्टर के नीचे दब जाने से मौके पर ही मौत हो गई घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि त्रिलोकी पाल पुत्र विक्रमपाल उम्र 42 वर्ष निवासी पंचमा थाना भीमपुरा जनपद बलिया प्रातः 7:00 बजे अपने घर से स्वयं के ट्रैक्टर को लेकर भूसा लाने हेतु कहीं जा रहे थे कि गांव में ही पोखरी के पास मोड़ से ट्रैक्टर ट्राली सहित पलट गई जिससे वह ट्रैक्टर के नीचे दब गए। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को हटाकर त्रिलोकी को बाहर निकला तब तक बहुत देर हो चुकी थी, घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया । मृतक की पत्नी अनीता एक पुत्री और तीन पुत्रों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घटना की सूचना के बाद पहुंची भीमपुरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बलिया भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *