परमधाम डूहा में दिसम्बर में होने वाले राजसूय यज्ञ में श्री अनिरुद्ध आचार्य,श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्री (बागेश्वर धाम) के अलावा भारत प्रमुख स्थानों के सन्त भाग लेंगे

बिल्थरारोड। परमधाम डूहा में होने वाले राजसूय यज्ञ को लेकर स्वामी ईश्वरदास ब्रम्हचारी के शिष्यों की एक बैठक ब्रह्मचारी जी के संयोजन व ज्ञानकुंज एकेडमी बंशी बाजार के प्रबन्धक डॉ देवेंद्र नाथ सिंह की अध्यक्षता में परमधाम परिसर ड्हा में हुई। बैठक में अगले दिसम्बर में आश्रम प्रांगण में आयोजित होने वाले राजसूय यज्ञ की सफलता हेतु तैयारियों के बारे में चर्चा कर उसे अन्तिम रूप दिया गया।इस दौरान डॉ देवेन्द्र नाथ सिंह ने बताया कि यज्ञ में अन्य लोगों के अलावा श्री अनिरुद्ध आचार्य,श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्री (बागेश्वर धाम)और भारत आदि स्थानों के प्रमुख सन्त भी भाग लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *