उभांव थाना क्षेत्र के सोनाडीह लेदुरही गांव में लगी आग से आधा दर्जन बकरियां, बाइक, साइकिल सहित हजारों रुपये का अनाज व घरेलू सामान जलकर राख हो गया



बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के सोनाडीह लेदुरही गांव में गुरुवार को लगी आग से आधा दर्जन बकरियां, बाइक, साइकिल सहित हजारों रुपये का अनाज व घरेलू सामान जलकर राख हो गया। घटना में हजारों रुपए की संपत्ति आग की भेंट चढ़ गई। आगलगी की घटना का कारण शार्टसर्किट बताया जा रहा है। बताया जाता है कि सोनाडीह गांव के लेदुरही मौजे में बब्लू पुत्र रामबदन के मड़ई में शार्टसर्किट से गुरुवार को साढ़े ग्यारह बजे आग लग गयी ।हवा के झोंके से आग ने विकराल रूप ले लिया और पप्पू, बाके के मड़ई को भी अपने आगोश में ले लिया जिससे रिहायशी मड़ई में रखा सारा गृहस्थी का सामान, आधा दर्जन बकरियां, मोटरसाइकिल, साइकिल, कपड़ा, अनाज आदि जल कर राख हो गए।ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया। इस आगलगी की घटना से मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करने वाले तीनो परिवार तबाह हो गए हैं।
