उपजिलाधिकारी, सीओ की देखरेख में मदरसा संचालक, मौलवी व सम्भ्रांत मुस्लिम बन्धुओ की बैठक सम्पन्न
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालो पर पैनी नजर- एसडीएम राजेश गुप्ता
बिल्थरारोड। कानपुर सहित अन्य शहरों में हुई आगजनी और पत्थरबाजी को देखते हुए उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील सभागार में क्षेत्र के मदरसों के संचालक , मस्जिदों के मौलानाओं और सम्भ्रांत मुस्लिम बन्धुओ के साथ रविवार को एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपजिलाधिकारी राजेश गुप्त ने कहा कि आप लोग आपसी सौहार्द को बनाये रखे किसी के बहकावे में न आये। उन्होंने हल्का लेखपाल और बीट के सिपाही व दरोगा को निर्देशित किया कि गांव में जाकर बैठक करके लोगो को समझाए जिससे कहि पर माहौल खराब न हो। कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक और आपत्तिजनक पोस्ट करने वालो पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। वही क्षेत्राधिकारी रसड़ा शिवनारायण वैस ने कहा कि अराजकता फैलाने वालों पर पुलिस पैनी नजर रखे हुए है। आप लोग आपसी भाईचारे के साथ रहे और सौहार्द के साथ नमाज अदा करे। किसी बहकावे में न आये। अगर कोई आपत्तिजनक पोस्ट या अराजकता फैलाते पाया जायेगा उसके खिलाफ दण्डात्मक करवाई की जाएगी। इस मौके पर बैठक में इंस्पेक्टर उभांव अविनाश कुमार सिंह, चौकी इंचार्ज मदनलाल सहित भारी संख्या में मदरसा संचालक , मस्जिदों के मौलवी और सम्भ्रांत मुस्लिम बन्धु शामिल रहे।




