मधुबन ढाला के समीप रेलवे लाइन पर मिला बृद्ध का क्षत विक्षत शव
बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के मधुबन ढाला से आगे मडुवाडीह- भटनी रेलवे लाइन पर शनिवार के अपराहन 2 बजे 55 वर्षीय बृद्ध का क्षत विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुँची उभांव पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तथा इसकी छानबीन में जुट गई है। जानकारी के अनुसार शनिवार के अपराहन लगभग 2 बजे लोगो मधुबन ढाला से आगे रेलवे लाइन ट्रैक पर एक बृद्ध का क्षत विक्षत शव पड़ा हुआ दिखाई दिया। लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पहुँचकर शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस सोशल मीडिया के माध्यम से इस घटना का पता लगाने में जुट गई है। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नही हो सकी थी।
