सोनाडीह स्थित मां भागेश्वरी मंदिर के जीर्णोद्धार का ब्लाक प्रमुख ने किया शुभारंभ भक्तों में हर्ष

बिल्थरारोड। सोनाडीह मंदिर का सुंदरीकरण का कार्य शनिवार से शुरू हो गया। ब्लाक प्रमुख सीयर आलोक सिंह ने पूजन अर्चन कर, नारियल फोड़ कर मंदिर के सुन्दरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया। मां दुर्गा के सिद्धपीठों में शामिल सोनाडीह स्थित मां भागेश्वरी मंदिर में चैत्र रामनवमी में ऐतिहासिक मेला लगता है। इस मेले में जिले के अलावा देश के कोने-कोने से श्रद्धालु मां के दर्शन करने आते रहते थे। मंदिर की इतनी प्रसिद्धि के बावजूद इसका सुन्दरीकरण न होने व बेल्थरारोड सोनाडीह मार्ग के जर्जर होने का नतीजा रहा कि लोगों का रुख धीरे-धीरे इधर आना कम हो गया। एक ऐतिहासिक मंदिर जो लोगों के लिए पर्यटन का केन्द्र बन सकती थी। उसकी उपेक्षा के चलते लोगों का रुझान इधर कम होता गया। आज स्थिति यह है कि सोनाडीह सड़क की बदहाली के चलते बेल्थरावासी भी मंदिर जाने के लिए कई बार सोचने को मजबूर हो जाते हैं।जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल का सोनाडीह दौरा क्षेत्र के लिए उस समय लाभदायक साबित हुआ जब उन्होंने मंदिर के दर्शन के बाद उसके सुंदरीकरण करने व वहां जर्जर हो चुके धर्मशाला का जीर्णोद्धार करने का मातहतों को निर्देश दिया। जिलाधिकारी के निर्देश की खबर से ग्रामीणों के साथ ही क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। शनिवार को ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह की अगुवाई में मंदिर के सुन्दरीकरण की शुरुआत से लोगों में एक आशा का संचार हुआ कि आगामी दिनों में सोनाडीह स्थित मां भागेश्वरी मंदिर पर्यटन की दृष्टि से भी समृद्ध होगी जो यहां के व्यवसाय व विकास में सहायक साबित होगी। इस मौके विनय सिंह, सोनू यादव, कल्याण सिंह, अजय सिंह, गोरख, अभिषेक सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *