अज्ञात बाइक के धक्के से अधेड़ गंभीर रूप से घायल रेफर!

बिल्थरारोड /स्थानीय नगर के बस स्टेशन के पास स्थित पीच रोड पर बुधवार की देर शाम 7.30 बजे करीब एक अज्ञात बाइक के धक्के से शेषनाथ वर्मा (44) नामक व्यक्ति गंभीर रूप से चोटिल होकर अचेत हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर में उपचार के लिए भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने गंभीर स्थिति में जिला चिकित्सालय/हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल में चोटिल वर्मा के पॉकेट में स्वास्थ्यकर्मियों को मिले पर्स में आधार कार्ड के अनुसार वह मऊ जिला के मधुबन थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम जजौली का निवासी एवं पशुपति नाथ वर्मा का पुत्र है। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है।
