पुत्र का कुएं में,तो पिता का घर मे मिला खून से लतपथ शव, मचा हड़कम्प


सोनवानी (बलिया) ।। हल्दी थाना क्षेत्र के सोनवानी उत्तर टोला में बाप बेटे का खून से लतपथ शव मिलने सें हड़कम्प मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच गये। दोनों शवों का पंचनामा तैयार करके पोस्टमार्टम के लिये पुलिस ने बलिया भेज दिया है ।


मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह कुएं से विक्रम सिंह (26साल) का खून से लतपथ शव पुलिस ने निकाला। इस सम्बन्ध से छानबीन करने पुलिस जब युवक के घर पहुंची तो मृतक युवक के पिता उमा शंकर सिंह (70साल) का खून से लतपथ शव देखकर हतप्रभ रह गयी।


गांव में में एक साथ बाप बेटे के शव मिलने से हड़कम्प मच गया। माना जा रहा है कि किसी ने दोनों की हत्या की है। गांव वालों से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर टोला स्थित घर मे उमाशंकर सिंह अपने दो बेटों बिक्रम सिंह (26साल) व संदीप सिंह (35साल) के साथ रहते थे।समाचार लिखे जाने तक संदीप का पता नही चल सका है। घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक , सी ओ, थानाध्यक्ष राकेश सिंह मौके पर पहुंच गये। पुलिस दोनों की मृत्यु के सम्बंध में जांच में जुट गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *