नार्मल डिलेवरी के नाम पर मरीज से 36 हजार रुपये लेने वाले  अस्पताल के लिये जांच टीम गठित

बिल्थरारोड। सीएचसी सीयर अन्तर्गत कार्य करने वाली आशा बहुओं के कमीशन खोरी के चलते प्राइवेट अस्पताल में ले जाकर मरीजो का आर्थिक शोषण थमने का नाम नही ले रहा है। ज्ञात हो कि हल्दीरामपुर निवासी सुरेश राजभर की पुत्र बधू ममता देवी का प्रसव पीड़ा होने पर गांव की आशा बहु ने सीएचसी सीयर लेकर आयी और परिजनो को झांसा देकर कहा कि यहाँ कोई सुविधा नही है और कमीशन की लालच में सोनाडीह मार्ग स्थित अवैध रूप से संचालित जैन अस्पताल लेकर चली गयी। जहाँ पर नार्मल डिलेवरी के नाम पर 36 हजार रुपये अस्पताल संचालक ने ले लिया। आशा बहु और जैन अस्पताल संचालक द्वारा नार्मल डिलेवरी के नाम पर 36 हजार रुपये जबरन लेने पर प्रसूता के ससुर सुरेश राजभर ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर आशा बहु और गैर पंजीकृत अवैध रूप से संचालित जैन अस्पताल संचालक के खिलाफ आवश्यक करवाई की मांग किया है। इस शिकायती पत्र के सम्वन्ध में जब सीएमओ विजयपति द्विवेदी से मोबाइल पर बात किया गया तो उनका कहना था कि जांच टीम गठित कर दी गयी है। जो शीघ्र ही सीयर पहुँचकर उक्त अस्पताल की जांच करेगी।

पीड़ित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *