उभांव पुलिस ने चार लोगों को शांतिभंग की धारा में भेजा न्यायालय

बिल्थरारोड। उभांव पुलिस ने आपसी विवाद में शनिवार को मारपीट करने वाले चार लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में न्यायालय भेज दिया। आपसी रंजिश में मारपीट करने वाले सोनू कुमार 20 वर्ष पुत्र सुबास चंद, मुन्ना भारती 28 वर्ष पुत्र रमेश प्रसाद निवासी गण सोनाडीह, मुमताज 50 वर्ष पुत्र हलीम , मुहम्मद ताहिर पुत्र मुमताज निवासी गण करीमगंज , थाना उभांव को मेडिकल मुआयना कराने के उपरांत भादवि की धारा 151/107/116 में एसडीएम न्यायालय भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *