अम्बेडकर सम्मान गोष्ठी कार्यक्रम में बलिया सम्मिलित होने जाते समय भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद विनोद सोनकर ने चौकियामोड़ में अम्बेडकर प्रतिमा पर किया माल्यार्पण



बिल्थरारोड। डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान गोष्ठी कार्यक्रम में बलिया सम्मिलित होने जाते समय चौकियांमोड़ स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद कौशांबी विनोद सोनकर नेमाल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इसके उपरांत भाजपा कार्यकर्ताओं ने विनोद सोनकर का फुलमालाओ के साथ गर्म जोशी से स्वागत किया। अपने स्वागत से अभिभूत विनोद सोनकर ने उपस्थित कार्यकर्ताओं व नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि भाजपा सदैव बाबा साहब के विचारों पर चलने के लिए संकल्पित है। यह आयोजन न केवल सामाजिक समरसता का प्रतीक बना, बल्कि भाजपा कार्यकर्ताओं में नए उत्साह का संचार भी किया।इस अवसर पर भाजपा विधान सभा पूर्व प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री छट्ठू राम, पूर्व विधायक गोरख पासवान, नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश गुप्ता, पूर्व विधानसभा सिकन्दरपुर प्रत्याशी संजीव वर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण तिवारी एवं वरिष्ठ नेता प्रमोद सिंह आदि मौजूद रहे।
