नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाके छोड़कर खुशी का इजहार किया

बिल्थरारोड।  नरेंद्र मोदी के तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रेलवे चौराहे पर जमकर पटाखे छोड़कर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर भाजपा जनों ने कहा कि लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने से विपक्षी पार्टियों बौखला गयी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में देश आज विश्व गुरु बनने जा रहा है। देश चौहमुखी विकास हो रहा है। इस मौके पर सभासद राममनोहर गांधी, सतीश गुप्ता, विनय सिंह, परमेश सिंह, आलोक गुप्ता, भुवाल सिंह, पंकज मोदी,चुन्नू सिंह, अंजय राव, उपेन्द्र गुप्ता, विश्राम सिंह आदि सहित भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *