ब्लाक प्रमुख संघ का जिलाध्यक्ष बनने के उपरांत आलोक कुमार सिंह के सीयर ब्लॉक में पहुँचने पर ब्लॉक प्रमुख कक्ष में लोगो ने माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया !

बिल्थरारोड। जिला मुख्यालय के लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण गृह में शनिवार को जिले के समस्त ब्लाक प्रमुखों की एक आवश्यक हुई बैठक में सर्व सम्मत से सीयर ब्लाक के युवा ब्लाक प्रमुख आलोक कुमार सिंह को ब्लॉक प्रमुख संघ का जिलाध्यक्ष चुना गया। बैठक में ब्लॉक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष रहे गड़वार ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख अतुल प्रताप सिंह ने समयाभाव के कारण जिलाध्यक्ष पद पर कार्य निभाने में असमर्थता जाहिर की, साथ ही नए जिलाध्यक्ष चुने जाने का प्रस्ताव भी ला दिया। जिसके बाद बैठक में सर्वसम्मति से सीयर ब्लाक के युवा ब्लाक प्रमुख आलोक कुमार सिंह को ब्लॉक प्रमुख संघ का जिलाध्यक्ष चुन लिया गया।इस मौके पर उपस्थित ब्लॉक प्रमुखों में अतुल प्रताप सिंह गड़वार, भोला सिंह बेरुआरबारी, शशांक तिवारी बेलहरी, बंशीधर यादव सोहाव, केशव चौधरी नवानगर, पूना सिंह दुबहड, राघवेंद्र यादव पंद्रह, पुनीत पाठक रेवती, ऋतिक कुमार हनुमान गंज आदि लोग मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष बनने के उपरांत आलोक कुमार सिंह के सीयर ब्लॉक में पहुँचने पर ब्लॉक प्रमुख कक्ष में लोगो ने माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। स्वागत करने वालो में विनय सिंह, ग्राम प्रधान प्रवीण कुमार, संतानु सिंह, संजय यादव, जय सिंह आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *