उभांव पुलिस को पिकअप में 05 गोवंश के सहित एक पशु तस्कर को चाकू के साथ गिरफ्तार करने में मिली सफलता

बिल्थरारोड। पुलिस अधीक्षक यश आनंद के निर्देश पर पूरे जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी रसड़ा मो0 फहीम कुरैशी के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के तहत गुरुवार की देर रात्रि उभांव पुलिस को 5 गोवंश सहित एक पशुतस्कर को पकड़ने में सफलता मिली। पशुतस्कर को सम्बंधित धाराओं में जेल भेज दिया गया। गुरुवार की देर रात्रि लगभग 12 बजे उभांव इंस्पेक्टर डीके श्रीवास्तव को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि हाहानाला से होकर पिकप वाहन से पशुतस्कर वध के लिए गोवंश ले जा रहे है। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर उभांव के नेतृत्व में उपनि0 पंकज कुमार सिंह एवं हमराही पुलिस बल के साथ मूखबीर की सूचना पर हाहानाला पर पहुँच गए इसी बीच तस्करी कर वध के लिए ले जाए जा रहे 05 राशि गो वंश बछड़ों के साथ एक आदद पिकअप वाहन यूपी 54 AT 7544 को मधुबन मऊ बॉर्डर हांहांनाला के पास चेकिंग के दौरान पुलिस पकड़ लिया । जिसमें पांच राशि गोवंश जर्सी बछड़े जो क्रूरता पूर्वक हाथ पैर और गर्दन को रस्सी के सहारे बंधे हुए थे, और कुछ बछड़े पैरों में लगे चोट से घायल थे। पुलिस ने पिकअप चालक इरशाद पुत्र रफीक अहमद ग्राम सुल्तानपुर ,थाना मधुबन मधुबन, जनपद मऊ को मौके से एक अदद चाकू के साथ गिरफ्तार किया । जबकि इसका दूसरा साथी मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। उक्त बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना उभांव पर मुकदमा अपराध संख्या 369/ 2023 धारा 3/5ए/8 गोबध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम एवं मु0 अ0 सं0 370 / 2023 धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम का अभीयोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार पशु तस्कर ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह अपने साथियों के साथ मऊ क्षेत्र में सड़क पर आवारा पशुओं को पकड़ कर सिकंदरपुर के रास्ते घाघरा नदी को नाव से पार कर बिहार प्रांत ले जाकर बेचते हैं, जिससे अच्छी कमाई होती है। उभांव इंस्पेक्टर ने बताया कि अन्य पशुतस्करो की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।

