जल संरक्षण पर दो दिवसीय शिविर का आयोजन !

सीयर ब्लॉक के डवाकरा सभागार में जल संरक्षण और जल स्वच्छता को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख आलोक कुमार सिंह ने किया। प्रशिक्षण का आयोजन राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन, लखनऊ के तहत सूचीबद्ध एजेंसी स्वजन फाउंडेशन द्वारा किया गया, जिसमें शिक्षकों को जल संरक्षण की दिशा में प्रशिक्षित किया गया। मुख्य अतिथि आलोक कुमार सिंह ने कहा कि हर घर जल योजना के तहत बलिया अभी भी अन्य जनपदों की तुलना में पीछे है। उन्होंने इस योजना के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि इससे लोगों को स्वच्छ जल उपलब्ध होगा, जो उन्हें बीमारियों से बचाएगा। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई महत्वाकांक्षी योजना बताया। जल जीवन मिशन के मुख्य प्रशिक्षक अंजनी यादव ने बताया कि 2024 तक बलिया में यह योजना पूरी कर ली जाएगी। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य बर्बाद हो रहे पानी को बचाना और हर व्यक्ति को स्वच्छ पानी उपलब्ध कराना है। प्रशिक्षकों ने बताया कि पानी में आर्सेनिक की मात्रा बढ़ने से पानी दूषित हो रहा है। प्ररिक्षण के दौरान जल संचय, जल स्वच्छता और जल की अशुद्धियों से होने वाली बीमारियों पर चर्चा की गई। साथ ही जल का उचित रखरखाव, जल स्रोतों की स्वच्छता, और भूजल पुनर्भरण पर विस्तृत जानकारी दी गई। और स्वच्छ जल के लिए जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ डायरिया से बचाव की जानकारी दी गई। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख आलोक कुमार सिंह ने शिक्षकों को स्कूलों और घरों के पीने के पानी की जांच के लिए किट प्रदान की। प्रशिक्षण शिविर में मृत्युंजय राय, मनोज सिंह, राजेश जायसवाल, दिलीप कुशवाहा, अमित सिंह यादव, मु. अयूब, वीरेंद्र यादव सहित 182 शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *