सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत जबकि एक युवक गम्भीर रूप से घायल

बिल्थरारोड। भीमपुरा थाना क्षेत्र के इब्राहीमपट्टी- किड़ीहरापुर सड़क मार्ग पर सबदलपुर चट्टी के समीप गुरुवार की शाम लगभग 6 बजे पिकप के धक्के से मोटरसाइकिल सवार एक 30 वर्षीय युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गया । जबकि दूसरा युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मऊ जिले के रामपुर थाना अंतर्गत बहादुरपुर गांव निवासी राज 30 वर्ष पुत्र योगेंद्र अपने मित्र के साथ अपने रिस्तेदारी चरौवा बाइक से जा रहा था। इसी बीच भीमपुरा थाना क्षेत्र के सबदलपुर चट्टी विपरीत दिशा से आ रही पिकप ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे। जिसमे राज की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना देने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
