मौची की करंट लगने से दर्दनाक मौत, घर में मचा कोहरामशटर में प्रवाहित करंट बना हादसे का कारण, विवाह की खुशियां मातम में बदलीं !

बलिया जनपद के बेल्थरारोड क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में एक मौची की करंट लगने से मौत हो गई। घटना उभांव थाना क्षेत्र के एक्सार चौकिया गांव की है, जहाँ निवासी 65 वर्षीय शिव बचन चौकियां मोड़ पर सड़क किनारे अपना काम कर रहे थे।

बताया जा रहा है कि दोपहर लगभग 3:30 बजे काम करते समय शिव बचन का शरीर पास की एक दुकान के शटर से छू गया। शटर में किसी अज्ञात कारणवश विद्युत करंट प्रवाहित हो रहा था, जिससे संपर्क में आते ही वह बेहोश होकर गिर पड़े।

आसपास के लोगों ने तत्काल उन्हें ऑटो से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुँचाया, जहाँ चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शिव बचन अपने पीछे चार पुत्र और तीन पुत्रियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। इनमें एक पुत्र और दो पुत्रियों की शादी हो चुकी है। सबसे छोटी बेटी अंतिमा की सगाई हाल ही में 8 जून को हुई थी और विवाह की तैयारियाँ जोरों पर थीं। पिता की अचानक हुई इस दुःखद मृत्यु से परिवार पर ग़म का पहाड़ टूट पड़ा है और खुशियों का माहौल मातम में बदल गया है। परिजन शव को घर ले गए हैं और पूरे गाँव में शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *