नगर सहित पूरे क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की धूम रही।

बिल्थरारोड। नगर सहित पूरे क्षेत्र में सोमवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की धूम रही। घरों में नन्हे मुन्ने बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण का परिधान पहनाकर लोग कृष्ण भक्ति में रमे रहे। पूजा पंडाल में आधी रात को मुरली मनोहर कन्हैया के जन्म होते ही महिलाओं ने सोहर गाकर इष्ट देव की पूजन किया।और जय कन्हैया लाल की जयकारे से गूंज उठा इलाका। घड़ी घंट घड़ियाल बजे हवन पूजन, आरती का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार को क्षेत्र में कई स्थानों पर धूमधाम से मनाया गया । लोगों द्वारा घरों में विधि-विधान से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया जैसे ही घड़ी की सुई 12 बजे पहुंची कि भये प्रकट कृपाला, दीन दयाला की गूंज शुरू हो गयी। सोहर व अन्य भक्ति गांव की धूम रही। जय कन्हैया लाल की जय कारों से क्षेत्र गूज उठा बच्चों ने श्री कृष्ण भगवान का रूप धारण कर आकर्षण का केंद्र बने रहे।
