आपसी सौहार्द और परम्परागत  व शांतिपूर्ण तरीके से निकाले महावीरी झंडा जुलूस- सीओ मोहम्मद फहीम

बिल्थरारोड। आगामी 3 सितम्बर को निकलने वाले महावीरी झण्डा जुलूस  के मद्देनजर सीयर पुलिस चौकी पर मंगलवार को पीस कमेटी की मीटिंग सीओ रसड़ा की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें नगर के  मानस मन्दिर और यूनाइटेड क्लब महावीरी झण्डा समिति के अध्यक्ष और संभ्रांत लोगो ने भाग लिया। इस मौके पर सीओ रसड़ा मोहम्मद फहीम ने कहा कि महावीरी झंडा जुलूस को आपसी सौहार्द और शांतिपूर्ण व परंपरागत तरीके से  निश्चित समय पर निकाले। नगर पंचायत अधिकारी से नगर की साफ सफाई की कराने व विभिन्न स्थानों पर बैरिकेटिंग कराने के लिए कहा। सीओ ने कहा कि डीजे की संख्या व साइज छोटा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जुलूस में चलने वाली गाड़ियों की संख्या का व्योरा देने के  साथ दोनों समिति के अध्यक्ष अपने अपने वॉलेंटियर की सूची उपलब्ध कराने के लिए कहा। मीटिंग में महावीरी झंडा समिति के पदाधिकारियो  ने बिजली समस्या की बात उठाए जिस पर जेई जितेन्द्र कुमार ने कहा कि जुलूस निकलने वाले रास्ते से बिजली के तार ऊपर करने के साथ ही जुलूस निकलने से लेकर समाप्ति तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी । इंस्पेक्टर उभांव विपिन सिंह ने कहा कि  झंडा जुलूस के दौरान पुलिस की पैनी नजर रहेगी। अगर कोई व्यक्ति अराजकता फैलता है या नियम के विरुद्ध जाएगा तो उनके खिलाफ कठोर करवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सुरक्षा को दृष्टिगत  रखते हुए चाक चौबन्द व्यवस्था रहेगी। भारी संख्या में पुरुष व महिला कांस्टेबल तैनात रहेंगे।  इस मौके पर ईओ मनोज पाण्डेय,यूनाइटेड क्लब महावीरी झंडा समिति के अध्यक्ष सन्नी जायसवाल, मानस मन्दिर महावीरी झंडा समिति के  अध्यक्ष रमेश मद्धेशिया, अतुल मद्धेशिया,  दुर्गा प्रसाद मधुलाला,  पूर्व चेयरमैन अशोक मधुर, व्यापार मण्डल के अध्यक्ष प्रशान्त कुमार मन्टू, खालिद जहीर,  सभासद राममनोहर गाँधी,  सभासद नीलेश दीपू, सभासद मोहम्मद सद्दाम, राजेश ,  सभासद परवेज हमजा गुड्डू,दानिश आफताब, सुनील कुमार टिंकू ,आतिफ जमील,ओम सिंह, धर्मेंद्र सोनी, विनोद आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *