सिकन्दरपुर पुलिस ने दो बाइक चोरों को दबोचा, चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद


बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा व क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर गौरव शर्मा के पर्यवेक्षण में सिकन्दरपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह व उप निरीक्षक शकील अहमद की टीम ने मुखबिर की सूचना पर CBS पब्लिक स्कूल लिलकर के पास से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में खटंगा निवासी संजीव कुमार राजभर (20) व बरमनिया निवासी प्रमोद कुमार राजभर (19) शामिल हैं। उनके पास से चोरी की गई दो बाइकें—TVS अपाची (UP60AV1826) व ग्लैमर (UP54AH6780)—बरामद की गईं।

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि अपाची बाइक को रसड़ा स्थित शिवकुटी मैरिज हॉल से और ग्लैमर बाइक को सिधागर घाट पेट्रोल पंप के पास से चुराया था, जिसे बेचने जा रहे थे।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना सिकन्दरपुर पर मु.अ.सं. 133/25 अंतर्गत बीएनएस की धारा 317(2), 317(4), 317(5), 318(4), 319(2) में मुकदमा दर्ज कर न्यायिक कार्रवाई करते हुए कोर्ट भेज दिया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *