बिल्थरा रोड: कायराना आतंकी हमले के विरोध में व्यापार मंडल ने निकाला कैंडल मार्च, आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग !


बिल्थरा रोड (बलिया)। पहलगाम में दो दिन पहले हुए कायराना आतंकी हमले के विरोध में गुरुवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले एक कैंडल मार्च निकाला गया। यह मार्च प्रशांत मंटू की अगुवाई में रेलवे स्टेशन चौराहा से शुरू होकर मेन रोड होते हुए चौधरी चरण सिंह तिराहा तक पहुंचा, जहां शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर मार्च का समापन किया गया।

इस कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में व्यापारी एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए। शामिल लोगों में प्रमुख रूप से परवेज, हमजा, सुनील टिंकू, सूबेदार भाई, धर्मेंद्र, सन्नी, गुलाब चंद जायसवाल, फरहान, काजू, अजीत वर्मा, अमित, नीलेश, दीपू अंचल वर्मा, नीरज तिवारी, संदीप जायसवाल, संतोष प्रजापति, मंटू मल, दुर्गा प्रसाद, मधु, अशोक मधुर, संदीप बरनवाल, राकेश बरनवाल, दिलीप मद्धेशिया, तौहीद लारी, मोहम्मद सद्दाम, मक्की अजीज, राजू नैयर, ओम जी सिंह, पिंकु सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

प्रशांत मंटू ने कहा, “देश में इस तरह की कायराना हरकतें बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जा सकतीं। सरकार को चाहिए कि आतंकवादियों के खिलाफ सख्त और ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। व्यापारी समाज देश की एकता और अखंडता के साथ मजबूती से खड़ा है।”


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *