राजेश सिंह दयाल फाउंडेशन की तरफ से सिकंदरपुर जूनियर हाईस्कूल के परिसर में लगाये गए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के पहले दिन 1300 मरीजो का हुआ इलाज

बिल्थरारोड। सलेमपुर लोकसभा में गरीब असहायों का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से सेवा कर, लोगो मे अपनी पहचान बना चुके राजेश सिंह दयाल से राजनीतिक गलियारे में हलचल तेज हो गयी है। राजेश सिंह दयाल फाउंडेशन द्वारा लगाए जाने वाले निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के क्रम में सिकंदरपुर स्थित जूनियर हाईस्कूल के परिसर में लगाये गए दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के पहले दिन शनिवार को इलाज व जांच कराने के लिए मरीजो का हुजूम उमड़ पड़ा। लगभग 1300 लोगों ने अपना इलाज कराया। निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में आये मरीजो ने लखनऊ के सुप्रसिद्ध चन्दन अस्पताल के डॉक्टरों से इलाज कराने व निःशुल्क दवा मिलने पर खुश नजर आए। लोगो का कहना था कि इस तरह का सुविधा जनक स्वास्थ्य शिविर कभी नही लगा है। राजेश सिंह दयाल फाउंडेशन के फाउंडर राजेश सिंह दयाल स्वयं मरीजो को इलाज में सहयोग करते दिखे। इनके समाज के प्रति सच्ची निष्ठा, त्याग और समर्पण का लोग जमकर सराहना करते दिखे और राजेश सिंह दयाल सलेमपुर लोकसभा के सच्चे मसीहा कहा वही राजेश सिंह दयाल ने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि सलेमपुर लोकसभा की जनता का सेवा करते रहेगे। जब भी हमारी कही भी आवश्यकता पड़ेगी तो हम साथ देने के लिए तैयार रहेंगे।निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में लखनऊ के चन्दन अस्पताल के कार्डियोलॉजिस्ट, आर्थोपेडिक, बाल रोग विशेषज्ञ, नेत्ररोग विशेषज्ञ, स्त्रीरोग विशेषज्ञयो द्वारा मरीजो का जांचकर दवा दिया गया। स्वास्थ्य शिविर के पहले दिन टीम के डॉक्टर, स्टाप और स्वास्थ्य शिविर में विशेष सहयोग करने वाले राघवेन्द्र सिंह, राहुल सिंह , मोहित तिवारी, अंकित सहित पूरी टीम का सहयोग सराहनीय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *