बलिया में मर्डर भाई ने भाई को मार डाला !

बलिया। चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के रामपुर चिट गांव में संपत्ति के बंटवारे को लेकर दो चचेरे भाई मिलकर एक भाई को लाठी डंडा और लोहे की रॉड से मारकर मौत की नींद सुला दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रामपुरचिट गांव में रामप्रवेश गोंड, धर्मेंद्र गोंड व अमरजीत गोंड के बीच काफी दिनों से जमीनी विवाद चला रहा है। इस बीच शनिवार की सुबह रामप्रवेश गोंड, धर्मेंद्र गोंड़ ने मारपीट कर अमरजीत गोंड (20) पुत्र वकील को मौत के घाट उतार दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *