बलिया में irfan की गला रेत कर हत्या! मचा हड़कंप

बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के बकवा गांव के बाजार के पास खेत में युवक का खून से लथपथ शव मिलने से हड़कम्प मच गया। देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ जुट गई। युवक की हत्या गला रेतकर की गयी है। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी के साथ पहुंची बांसडीह कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के बकवा बाजार के पास खेत में युवक का खून से सना शव पड़ा था, जिसे देख किसान ने शोर मचाया। जुटी भीड़ व परिजनों ने युवक की शिनाख्त बकवा गांव निवासी इरफान (22) पुत्र सिराजुद्दीन के रूप में की। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस मामते की छानबीन शुरू कर दी है। युवक आईटीआई का छात्र था।

इस बाबत क्षेत्राधिकारी बांसडीह शिवनारायण वैस ने बताया कि गुरुवार की सुबह सूचना मिली कि एक युवक का शव बकवा बाजार में फेंका गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं, पुलिस घटना से सम्बंधित हर विन्दुओं की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *