बिल्थरा रोड ग्राइंडर मशीन में करंट आने से युवक की दर्दनाक मौत!

बिल्थरारोड । क्षेत्र के बहोरवा गांव निवासी 28 वर्षीय एक युवक की बिजली के बोर्ड में ग्राइंडर कटर का तार लगाते समय करंट की चपेट में आने से झुलस गया। आनन- फानन में लोगो द्वारा सीएचसी सीयर पहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी होते ही परिजनो में कोहराम मच गया। उभांव पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर अन्य कार्रवाई में लग गई प्राप्त जानकारी के अनुसार बहोरवा गांव निवासी आस मोहम्मद नगर के जिला पंचायत डाक बंगला के पीछे एक मकान में काम कर रहे थे ।उस दौरान सरिया काटते समय ग्राइंडर कटर का तार बिजली के बोर्ड में लगा रहे थे जिससे वह विद्युत करंट की चपेट में आ गए और झुलस गए। लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया । जहाँ डॉक्टर में आस मोहम्मद को मृत घोषित कर दिया। इस घटना की सूचना मिलते ही परिजनों समेत पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी।
