खेलो से बच्चों में शारीरिक विकास होता है- तहसीलदार अंकुर यादव



बिल्थरारोड। नगर के न्यू सेंट्रल पब्लिक अकैडमी में एक दिवसीय फर्स्ट इंटर स्कूल ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सेंटजेवीयर्स स्कूल पिपरौली बड़ागांव के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक गोल्ड, रजत और कांस्य पदक जीतकर विद्यालय सहित जिले का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता का शुभारंभ आप पार्टी के प्रवक्ता सर्वेश मिश्रा एवं अंकुर यादव तहसीलदार बेल्थरारोड ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर तहसीलदार अंकुर यादव ने कहा कि खेलों से बच्चों का शारीरिक विकास होता है। खिलाड़ियों को हार से निराश नहीं होना चाहिए बल्कि नई ऊर्जा के साथ तैयारी करनी चाहिए। वही सर्वेश मिश्रा ने कहा कि समर्पण, अनुशासन एवं कठिन परिश्रम के साथ कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। प्रतियोगिता में सेंट जेवियर्स स्कूल पिपरौली बड़ागांव ने सर्वाधिक 33 स्वर्ण 11 रजत और 3 कास्य पदक जीता वही न्यू सेंट्रल पब्लिक अकैडमी ने 25 स्वर्ण 8 रजत और 6 कास्य पदक जीता। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के प्रबंधक सतीश दुबे ने अतिथियों को अंगवस्त्र व मोमेंटो भेंट किया। साथ ही आयोजन समिति समेत सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया।
