नगर के वार्ड नम्बर 6 निवासी डॉ सुल्तान अहमद की पत्नी का हृदयगति रुकने से निधन

बिल्थरारोड। नगर के वार्ड नम्बर 6 निवासी डॉ सुल्तान अहमद की पत्नी शकीला खातून 70 वर्ष का बुधवार को हृदयगति रुकने से निधन हो गया। निधन के समाचार मिलते ही शुभेच्छुओं में शोक की लहर दौड़ गयी। शकीला खातून नगर के सोनाडीह तिनमुहनी स्थित एम एस यू हाईस्कूल की प्रधानाचार्या रह चुकी थी । सेवानिवृत्त होने पर भी बच्चों को पढ़ाती थी।जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात्रि में उनकी तबियत अचानक खराब हुई जिन्हें नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। सुधार नही होने पर बुधवार की सुबह इलाज के लिए मऊ ले जाते समय रास्ते मे निधन हो गया। उनके पुत्र डॉ शेख अबुजर ने बताया कि पैतृक गांव बरामदपुर ,मोहम्दाबाद जिला मऊ स्थित कब्रगाह में जनाजे के नमाज के बाद सुपुर्द ए खाक किया जायेगा।
