सपा- इंडिया गठबंधन के सलेमपुर से लोकसभा प्रत्याशी रमाशंकर राजभर ने कड़े मुकाबले में भाजपा प्रत्याशी रविन्द्र कुशवाहा को पराजित करते हुए जीत का परचम लहराया।



बिल्थरारोड। सलेमपुर लोकसभा का इतिहास नही बदल पाए भाजपा प्रत्याशी रविन्द्र कुशवाहा । हैट्रिक लगाने ख्वाब पूरा नही हो सका। सपा- इंडिया गठबंधन प्रत्याशी रमाशंकर राजभर ने कड़े मुकाबले में भाजपा प्रत्याशी रविन्द्र कुशवाहा को पराजित करते हुए जीत का परचम लहराया। रमाशंकर राजभर ने 2009 में रविन्द्र कुशवाहा के पिता चार बार सांसद रहे हरिकेवल प्रसाद को हराया था। इस बार स्व0 हरिकेवल प्रसाद के पुत्र रविन्द्र कुशवाहा को हराकर दूसरी बार सांसद बने है। रमाशंकर राजभर के समर्थक अपने परम्परागत मतों के साथ – साथ ब्राह्मण और दलित जाति का 40 से 50 प्रतिशत मतों के मिलने का दावा सच निकला भाजपा और बसपा यह वोट खिसकने से सपा – इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी रमाशंकर राजभर ने जीत दर्ज किया। आज तक लगातार कोई प्रत्याशी सलेमपुर से तीन बार जीतकर सांसद नही बना है। इस लोकसभा चुनाव में भी 2014 के अपेक्षा2019 के लोकसभा चुनाव में रविन्द्र कुशवाहा के जीत का अंतर आधा हो गया। इस बार के चुनाव में राजनीतिक पंडितों के कहना था कि इस बार का परिणाम चमत्कारी होगा जो सच निकला और कड़े मुकाबले में रमाशंकर राजभर ने दो बार सांसद रहे रविन्द्र कुशवाहा को हराकर जीत का परचम लहराया। जीत की खबर मिलते ही समर्थक झूम उठे जमकर पटाके छोड़े और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाया। जिसमे कांग्रेस नेता शेख एजाजुद्दीन , मुन्ना, जसुराम राजभर, बागीश पाण्डेय, बीरू, अवधेश यादव, विवेक पाण्डेय विक्की, मन्नू यादव ,शुभम गुप्ता आदि सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे। बुधवार की सुबह कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय चुनाव कार्यालय पर नवनिर्वाचित सांसद रमाशंकर राजभर को फूलमालाओं से लादकर गर्मजोशी के साथ स्वागत कर बधाई दी। इस मौके पर अपने स्वागत से अभिभूत नवनिर्वाचित सांसद रमाशंकर राजभर ने कहा कि हमारी जीत जनता की जीत है। हमे जीतकर जनता ने धनबल वालो को करारा जबाब दिया है। कहा कि क्षेत्र के विकास के लिये कोई कोर कसर नही छोड़ूंगा।

